फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: परिवार के सदस्यों का हैप्पी कार्ड ढूंढ़ना बना परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग नंबर किया अलॉट, सभी का कार्ड अलग-अलग बॉक्स में निकल रहा
विज्ञापन




- कार्ड वितरण के लिए रोडवेज ने लगाए छह काउंटर, फिर भी परेशानी नहीं हो रही कम



माई सिटी रिपोर्टर



करनाल। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड परिवार के प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग जारी किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से बकायदा सभी का अलग-अलग नंबर भी जारी किया गया है लेकिन परिवार के सदस्यों का नंबर अलग व दूर-दूर तक होने से कर्मचारियों को कार्ड ढूंढ़ने में परेशानी हो रही है।



इससे कार्ड वितरण में भी दिक्कत आने लगी है। क्योंकि कार्ड वितरण से पहले कार्ड ढूंढ़ने और बाद में उसे एक्टिवेट करने में ज्यादा समय लग रहा है। इससे कार्ड लेने के लिए लोगों में इंतजार भी बढ़ने लगा है। इधर, विभाग की ओर से पुराने बस अड्डे पर कार्ड वितरण के लिए छह काउंटर लगाए गए हैं। इसके बावजूद लोगों की दिक्कत दूर नहीं हो पा रही है। उदाहरण के तौर पर सालवन के सतीश का कार्ड नंबर अंत में 070 है और उसकी पत्नी का कार्ड नंबर 120 और बेटे का कार्ड नंबर 185 पाया गया। ऐसे कई लोग हैं।
विज्ञापन




कार्ड मिलने का मैसेज जारी होने से शनिवार को भी रोडवेज कार्यालय में कई लोग पहुंचे। पूरा दिन कार्यालय के पूछताछ केंद्र का हॉल पर भीड़ रही। वहीं कई लोग इंतजार बढ़ने पर गर्मी में जमीन पर भी सो गए और कई बुजुर्ग जमीन पर बैठे हुए भी दिखाई दिए। ब्यूरो



महज 3200 कार्ड वितरित



एक सप्ताह में अभी तक करीब 3200 लोगों के कार्ड ही जारी हो पाए हैं। प्रदेश सरकार की योजना में हैप्पी कार्ड के जरिये कार्ड धारक परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक हजार किलोमीटर की निशुल्क यात्रा रोडवेज बसों में करने का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से ऐसे परिवारों के कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जिनकी आय एक लाख रुपये से कम है। करनाल जिले में भी करीब एक लाख लोगों के कार्ड जारी होने हैं। अभी तक 57703 लोगों के कार्ड बने हैं।
विज्ञापन








रोडवेज कार्यालय में छह काउंटर लगाकर लोगों को हैप्पी कार्ड दिए जा रहे हैं। जिस तिथि से कार्ड जारी होगा, उसी तिथि तक एक वर्ष के लिए मान्य रहेगा। जिन लाभार्थियों का कार्ड बना है, सभी को दिया जाएगा। - कुलदीप सिंह, जीएम, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें