संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/जुंडला। कतलाहेड़ी गांव से मंजूरा जाने वाली सड़क पर शनिवार सुबह एक कैंटर में आग लग गई। कैंटर में एक फैक्ट्री के लिए पराली से भरे बंडल लेकर आ रहे थे। मंजूरा पावर हाउस के पास कैंटर में 11 हजार केवी की हाईटेंशन तार छूने से आग लग गई। आग लगने से पराली के बंडलों के साथ-साथ कैंटर भी जल गया। गनीमत रही कि ड्राइवर को नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।
ठेकेदार ने सड़क निर्माण पूरा करने के बाद सफेद पट्टी तक लगा दी है लेकिन तारों को शिफ्ट करने की विभाग ने जहमत नहीं उठाई। एक साल से मार्केटिंग बोर्ड यह तय नहीं कर पाया कि पांच किलोमीटर की सड़क से कितने खंभों को शिफ्ट करवाया जाए। बिजली विभाग में वह कभी 50, कभी 10 तो कभी पांच खंभों को शिफ्ट करने के लिए अर्जी डालता रहा लेकिन तय नहीं कर पाया कि कितने खंभों को दूसरी जगह पर लगवाना है। बिजली विभाग के अनुसार 31 मई को ही उनके पास पांच खंभों को लेकर दस्तावेज जमा करवाए गए थे साथ ही एस्टीमेट के रुपये भी जमा करवाए हैं। विभाग की ओर से करीब पांच किलोमीटर सड़क की चौड़ाई 12 फुट से बढ़ाकर 18 की गई है।
संबंधित विभाग की ओर से 31 मई को एस्टीमेट की राशि जमा करवाई गई है। जल्द बिजली के खंभों को दूसरी जगह पर लगवा दिया जाएगा।
- किस्मत श्योकंद, एसडीओ, बिजली निगम निसिंग