फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता, 7 वर्षीय बालक का शव नग्नावस्था में मिला

विज्ञापन
find out death body child in field - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर क्षेत्र स्थित टांगरी में तीन दिन से लापता 7 वर्षीय बालक का शव घर से 100 कदम की दूरी पर खाली पड़े प्लाट में उगी झाड़ियों में बरामद हुआ है। शव नग्नावस्था में मिला है। उसकी एक टांग और प्राइवेट पार्ट पूरी तरह से किसी जानवर ने खाई हुई थी। शव देखकर परिजन दंग रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के पिता सोनू ने बताया वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहबाद के रहने वाले हैं। उसके पास छह बच्चे हैं जिसमें से दो लड़कियां और चार लड़के हैं। 7 वर्षीय अरशद पिछले तीन दिन से गायब हो गया था। उसका कहीं सुराग नहीं लगा। इस संबंध में पुलिस को भी सूचित किया था। महेश नगर अंबाला थाना प्रभारी जसवंत का कहना है कि बच्चे के शव की शनाख्त परिजनों ने कर ली है। बच्चे की एक टांग नोंच ली गई थी और कपड़े झाड़ियों में मिले है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें