करनाल। घर के बाहर भूसा फैलने पर महिलाओं में मारपीट का मामला सामने आया है। थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मंगल कॉलोनी पार्ट-2 निवासी गूंजा कुमारी ने बताया कि दोपहर दो बजे उनके पड़ोस की प्रियंका कुमारी के घर पर एक भूसा से भरी गाड़ी आई। इस गाड़ी को उनके घर के सामने खड़ा कर दिया। गाड़ी से भूसा उतारते समय उनके घर के आगे भी भूसा गिर रहा था। इससे भूसा उड़कर उनके घर के अंदर आने लगा। गाड़ी जाने के बाद उन्होंने खुद झाडू लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद प्रियंका कुमारी की माता मीना आई और एतराज करने लगी। इसके बाद प्रियंका और उसकी भाभी निशा भी बाहर आ गई। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। उनकी आठ माह की बच्ची को भी पीटा। ब्यूरो