फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होगी माकपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 16वें जिला स्तरीय सम्मेलन में जिला सचिव कामरेड जिले सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार को रोकने में नाकाम साबित हुई है। जिसके तहत नौ जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल का भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने समर्थन का एलान किया है।
विज्ञापन

रविवार को एमसी कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए देश के नागरिकों को श्रद्धांजलि के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद कामरेड जिले सिंह पाल ने आगामी वर्ष के लिए कार्यकारिणी के 11 साथियों का चयन किया। सर्वसम्मति से जिले सिंह पाल को दोबारा करनाल जिला सचिव चुना गया। प्रदेश सचिव राम रतन सैनी व दरियाव सिंह कश्यप ने भी विचार रखे। सम्मेलन की अध्यक्षता मंगली राम शर्मा ने की। इसमें राम रतन एडवोकेट, पवन कुमार सैनी एडवोकेट, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें