करनाल। लवकुश कॉलोनी में दो महिलाओं के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। एक महिला ने दूसरी महिला के हाथ में दांत से काट लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। हांसी रोड स्थित लव कुश कॉलोनी निवासी सोनिया का आरोप है कि कॉलोनी की ही रहने वाली ललिता घर पर आकर गाली-गलौज करने लगी। विरोध किया तो उसने मारपीट कर दी। आरोपी महिला ने हाथ में काट लिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आरोपी महिला को हिरासत में लिया। संवाद