फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हीरे की झुमकी समेत ढाई लाख की नकदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-छह में चोरों ने मकान को निशाना बनाया। परिवार वृंदावन गया था तभी मकान का गेट तोड़कर चोर अंदर घुस गए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने व ढाई लाख रुपये की नकदी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

सेक्टर-6 निवासी बीके गुप्ता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वंदावन गया था। सोमवार रात घर वापस लौटे तो मुख्य गेट टूटा था। मकान की अलमारी में रखा सामान चोरी हो चुका था। अलमारी में रखे लगभग 2.50 लाख रुपये की नकदी, छह सोने की चूडियां, एक हीरे की झुमकी, चांदी के सिक्के, गिलास, चांदी की हसलिया समेत लाखों का सामान चोरी हो गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की मगर चोरों का पुलिस को कोई सुराग तक नहीं मिल सका। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें