करनाल। कर्ण स्टेडियम में चल रही तलवारबाजी की अकादमी में रिहायशी अकादमी के ट्रायल का आयोजन कल सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कर्ण स्टेडियम में किया जा रहा है।
इस ट्रायल में चयन होने वाले खिलाड़ियों को रहने व खाने-पीने की व्यवस्था जिला खेल विभाग की ओर से की जाएगी। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर पोसवाल ने बताया कि इस ट्रायल में जो भी खिलाड़ी चयनित होगा उसको हर एक सुविधा जिला खेल विभाग की ओर से दी जाएगी, साथ में उसके रहने की व्यवस्था स्टेडियम के होस्टल में रहने की भी सुविधा दी जाएगी। इसमें तलवारबाजी का किसी भी जिले से हिस्सा ले सकता है।