नीलोखेड़ी शिविर में शामिल छात्राएं व प्राध्यापिकाएं। संस्थान
नीलोखेड़ी। गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय अंजनथली में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वास्थ्य, कल्याण एवं नशा मुक्त भारत थीम पर शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना रहा। नागरिक अस्पताल नीलोखेड़ी की टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। टीम ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर के आयोजन में डॉ. आरती भटनागर, अंजू बाला, कोमल दीनदयाल, डिंपल पांचाल, डॉ. सुलोचना देवी, दलवीर कौर आदि मौजूद रहे। संवाद