इंद्री पैनल अधिवक्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देती सचिव मीनाक्षी यादव। सूचना विभाग
इंद्री। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने बुधवार को इंद्री सब डिवीजन लीगल सर्विसेज कमेटी का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन इंद्री उदय प्रताप और सिविल जज जूनियर डिवीजन करनाल कुणाल मित्तल मौजूद रहे। सीजेएम ने इंंद्री में स्थापित कानूनी सहायता केंद्र का निरीक्षण कर पैनल अधिवक्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करने को कहा। संवाद