फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से महिला हेड कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से महिला हेड कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन
- ट्रैक पार कर दवा लेने जा रही थी तभी फोन आने से भटका ध्यान
विज्ञापन

- कैथल के पाई गांव की रहने वाली थी नीलम
- करनाल रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। रेलवे स्टेशन पर दोपहर डेढ़ बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय हेड कांस्टेबल नीलम की मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार ड्यूटी के समय नीलम को बुखार था। वह लाइन पार कर रामनगर से दवा लेने जा रही थी। जिस समय वह लाइन पार कर रही थी अचानक फोन आ गया। वह फोन उठाने लगी तो उसका ध्यान दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन पर नहीं गया। जिससे वह उसकी चपेट में आ गई। मृतक की साथी महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह उसके साथ ही करीब 14 साल पहले जीआरपी में भर्ती हुई थी। कई वर्षों से जीआरपी करनाल में ही तैनात थी वहीं इस दौरान नेवल में बच्चों को पढ़ाने के लिए भी जाया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलम की मौत के बाद परिवार के सदस्य गमगीन हैं।
बेटे के सिर से उठा मां का साया

महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि नीलम कैथल के पाई गांव की रहने वाली थी और उसकी शादी शेरगढ़ टापू में हुई थी। उसका एक लड़का है। जो 12वीं में पढ़ता है और उसका आज पेपर भी था। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले नीलम के भाई व मां की भी मौत हो चुकी है। उसके पिता भी उसी के पास रहते थे। पति कोर्ट में टाइपिस्ट हैं।

हेड कांस्टेबल नीलम की वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

- जसबीर सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें