फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस का खौफ या काम का दबाव, तीन नायब, एक तहसीलदार छुट्टी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
इसे विजिलेंस की कार्रवाई का खौफ कहें, काम का दबाव या फिर कुछ और.. जिले की विभिन्न तहसीलों से चार बड़े अधिकारी इन दिनों छुट्टियों पर चल रहे हैं। राहुल बूरा के इस्तीफे के दौरान से ही घरौंडा और नीलोखेड़ी के नायब तहसीलदार छुट्टी पर हैं। वहीं करनाल के तहसीलदार का चार्ज जोगिंद्र बुटानी को दिया गया था, वे पहले से ही अवकाश पर हैं। प्रशासन ने इन सभी जगहों पर वैकल्पिक व्यवस्था की है पर जनता को काम के लिए परेशानी आ रही है। इस्तीफा मंजूर होने तक नायब तहसीलदार राहुल बूरा को भी छुट्टी पर माना जाएगा।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि वर्तमान में ये सभी आठ तहसीलें और उप तहसीलें महज एक तहसीलदार और चार नायब तहसीलदारों के भरोसे हैं। जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के चार-चार पद खाली हैं। ऐसे में लोगों की न तो समय पर जमीन की रजिस्टरी हो पा रही है और न ही प्रमाणपत्र व शपथपत्र बन पाते हैं।
करीब 16 लाख आबादी और 2520 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला जिला तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में दस्तावेजों पर अधिकारियों के हस्ताक्षर कराने के लिए उन्हें 45 से 50 किलोमीटर तक की दौड़ भी लगानी पड़ती है। इसके बावजूद जरूरी नहीं कि काम हो जाए। यदि कोई आपत्ति लग जाए तो फिर कई दिनों तक दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

जिले में पांच तहसील हैं, इनमें करनाल, असंध, घरौंडा, इंद्री और नीलोखेड़ी शामिल हैं। इसके अलावा तीन उप तहसील निसिंग, बल्ला और निगदू हैं। करनाल तहसील में रोजाना 60 से ज्यादा रजिस्टरी टोकन लगते हैं। अन्य सभी तहसीलों में 40 के आस-पास टोकन लगते हैं। रजिस्टरी के अलावा भी तहसीलों में आमजन से जुड़े कई तरह के नियमित काम होते हैं। ब्यूरो
नीलोखेड़ी के अलावा कहीं भी तहसीलदार नहीं
तहसीलों में नीलोखेड़ी को छोड़ दें तो अन्य कहीं भी तहसीलदार नहीं है। इसके अलावा असंध, नीलोखेड़ी, बल्ला और निगदू में नायब तहसीलदार का पद भी खाली है। यहां अतिरिक्त कार्यभार देकर काम चलाया जा रहा है। असंध, घरौंडा और इंद्री में तहसीलदार का किसी के पास चार्ज नहीं है। इनमें कई जगह अतिरिक्त चार्ज वाले नायब तहसीलदार काम संभालते हैं। करनाल में भी अकाउंट अफसर रामकुमार को नायब तहसीलदार का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
पहली नियुक्ति में ही नायब का इस्तीफा उठा रहा सवाल
पहली नियुक्ति पर महज 21 माह सरकारी नौकरी करने के बाद नायब तहसीलदार राहुल बूरा का अचानक इस्तीफा देना भी कई सवाल खड़े कर रहा है। जिस तरह से करनाल तहसील के हालात चल रहे हैं, इस वजह से भी यह इस्तीफा सामान्य घटना नहीं माना जा सकता। इसी तहसील में दो तहसीलदार रिश्वत के आरोप में स्टेट विजिलेंस के हत्थे चढ़ चुके हैं। ऐसे में बूरा का अचानक इस्तीफा देना प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह है तहसीलदारों के पदों की स्थिति
पद तहसीलदार
करनाल ललिता (अतिरिक्त चार्ज)
नीलोखेड़ी ललिता
असंध रिक्त
घरौंडा रिक्त
इंद्री रिक्त
नायब तहसीलदारों के पदों की स्थिति
करनाल रामकुमार (अतिरिक्त चार्ज)
नीलोखेड़ी शैली मलिक (छुट्टी पर)
असंध प्रवीण कुमार
घरौंडा इंद्र सिंह (छुट्टी पर है, प्रवीण कुमार को अतिरिक्त चार्ज दिया)
बल्ला विचित्र सिंह
इंद्री विचित्र सिंह (अतिरिक्त चार्ज)
निगदू सागर मल
निसिंग सागर मल (अतिरिक्त चार्ज)
तहसीलदार और नायब के रिक्त पदों की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। उम्मीद है जल्द नए अधिकारी मिलेंगे। फिलहाल व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त चार्ज दिए गए हैं। करनाल में अकाउंट अफसर रामकुमार को नायब तहसीलदार का कार्यभार दिया है। - अनीश यादव, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें