फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडी घोटाला : दो घंटे कोटक महिंद्रा बैंक में हुई जांच

विज्ञापन
सेक्टर 12 स्थिति कोटक बैंक स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पंचकूला नगर निगम से जुड़े 160 करोड़ रुपये के एफडी घोटाले में सोमवार को कोटक महिंद्रा बैंक की सेक्टर-12 में स्थित शाखा में भी जांच की गई। इस कारण करीब दो घंटे तक बैंक बंद रही। पुलिस की मौजूदगी में बैंक का शटर नहीं खुलने दिया गया। ग्राहकों और स्टाफ को बाहर ही इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जब बैंक खुला तो शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि बैंक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी ग्राहक का पैसा खतरे में नहीं है। शटर बंद मिलने पर बड़ी संख्या में लोग वापस भी लौट गए। जांच के दौरान बैंक कर्मचारियों को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। शाखा प्रबंधन ने कहा कि बैंक में सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा है। प्रशासन के निर्देश पर कुछ समय के लिए बैंक बंद किया गया था जिसके बाद दोबारा खोल दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें