फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन एफसीआई ने जमकर लिया काम

Tue, 28 Jan 2014 12:40 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने राष्ट्रीय पर्व की छुट्टी होने के बावजूद 26 जनवरी को अपनी अधिकृत लेबर, स्टाफ एवं अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया और कुरुक्षेत्र के पिपली स्थिति गोदाम से चावलों को ट्रकों में लोड करवाया।
विज्ञापन


इस दौरान 2608 टन चावल मालगाड़ी की बोगियों में रखवाया गया।  

गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र में भारतीय भारतीय खाद्य निगम की इस स्थायी लेबर में कुल 14 गैंग हैं। हर गैंग में एक सरदार, एक मंडल और 12 हैंडलिंग वर्कर (एचडब्ल्यू) शामिल होते हैं।

एफसीआई ने राष्ट्रीय पर्व पर छुट्टी के बावजूद लोडिंग के लिए कुरुक्षेत्र व आसपास जिलों के कुल 21 गैंग और इनसे काम लेने वाले अधिकारी एवं स्टाफ मेंबर बुलाए थे।
विज्ञापन


इस दिन देशभर में जहां एक ओर राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं पीठ पर बोझ लादे सरकारी मजदूर अपनी बेचारगी पर मौन धारण करके जुटे रहे।


एफसीआई ने 22 को भेजी थी डिमांड
एफसीआई ने कुरुक्षेत्र से स्पेशल लोडिंग की डिमांड 22 जनवरी को भेजी थी। इसके बावजूद केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने स्पेशल लोडिंग करने के आदेश 25 जनवरी तक दिए, बल्कि मंत्रालय ने उस दिन स्पेशल लोडिंग लगवाई, जिस दिन देशभर में राष्ट्रीय पर्व का अवकाश घोषित था।

छुट्टी के दिन काम गलत, लेकिन क्या करें : प्रबंधक
भारतीय खाद्य निगम के डिपो प्रबंधक इलियास खजूर ने अमर उजाला से बातचीत में स्वीकार किया कि राष्ट्रीय पर्व के अवकाश के दिन काम कराना गलत है, लेकिन केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय के आदेशों को दरकिनार करना उनके लिए संभव नहीं है।

नहीं तो 6300 रुपये प्रति घंटा जुर्माना लगता
भारतीय खाद्य निगम के एजी-वन प्रवीण कुमार पपनेजा के मुताबिक स्पेशल लोडिंग न करने पर उनके डिपो पर 6300 रुपये प्रतिघंटा जुर्माना और इसके अलावा 3.308 प्रतिशत सर्विस टैक्स अलग से भरना पड़ सकता है। इस जुर्माने की मार से बचने के लिए ही 26 जनवरी को ही असम के लिए 26080 क्विंटल चावल मालगाड़ियों में लोडिंग कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें