फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में पिता ने आठ साल की बेटी की गला रेतकर की हत्या

विज्ञापन
करनाल गांव ऊचानी में पिता ने की बेटी की हत्या। विलाप करते परिजन। - फोटो : Karnal
विज्ञापन
गांव उचानी में एक पिता ने आठ साल की मासूम बेटी का गला रेत दिया। हत्या के बाद नशे में धुत पिता चाकू लेकर सरेआम कह रहा था, मैने हत्या की है। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यह देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

मृतक बच्ची की मां कृष्णा ने बताया कि वह दूसरों के घर में झाड़ू पोछा का काम करती है और वारदात से पहले वह शनिवार की शाम को किसी के यहां काम पर गई थी। घर पर उसका पति रोहित उर्फ छत्रपाल था और उसकी 8 साल की बेटी नव्या थी। इसी दौरान नशे में उसके पति ने ऊपर छत पर ले जाकर बेटी की चाकू से हत्या कर दी है। उसका एक बेटा और है जो अपने मामा के घर गया हुआ है। इस वारदात के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है। बार-बार वह एक ही बात कह रही है कि अगर वह अपनी बच्ची को साथ ले जाती तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पिता ने बच्चे की गर्दन पर चाकू से कई वार किए हुए थे। सदर थाना प्रभारी ललित कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। प्राथमिक जांच में घरेलू हिंसा और आरोपी के नशे में होने का कारण सामने आ रहा है।
ग्रामीण बोले-ऐसे आरोपी को फांसी मिलनी चाहिए
-- ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी रोहित उर्फ छत्रपाल गांव में चाऊमीन की रेड़ी लगाता है और वह अक्सर शराब के नशे में रहता है। शराब पीकर वह अपनी पत्नी के साथ भी लड़ाई झगड़ा करता था। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें