फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेटे पर हमले की शिकायत करने गए पिता की मौत, 15 पर केस

विज्ञापन
राजपाल फाइल फोटो
विज्ञापन
करनाल। कंबोपुरा गांव में पुरानी रंजिश में विवाद के बाद 56 वर्षीय राजपाल की मौत हो गई। राजपाल शुक्रवार सुबह बेटे कमल पर अक्षय नाम के युवक के हमले की शिकायत करने उसके घर गए थे। परिजन भी साथ थे। वहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। बताया गया कि इसी दौरान राजपाल की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




घटना के बाद आक्रोशित परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शवगृह के सामने प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। एलान किया कि प्रशासन ने 24 घंटे में कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों ने स्थानीय पार्षद सुभाष और घरौंडा के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण पर मामले को दबाने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को प्रभावित करने की कोशिश के आरोप भी लगाए।



मधुबन थाना प्रभारी लखविंदर के अनुसार, शिकायत के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय विधायक और एक पार्षद पर मामले को प्रभावित करने के आरोप भी सामने आए हैं। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राजपाल के मौत के कारण के संबंध में स्थिति साफ होगी। पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन




मामले में राजपाल के बेटे कमल ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें बताया गया है कि शुक्रवार सुबह वह गली में सामान लेने के लिए स्कूटर से जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान अक्षय अपनी बैठक से बाहर आया और उस पर डंडे से हमला किया। डंडा उसके सिर में लगा। सिर से खून निकलने लगा। आरोप है कि उसकी स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।



कमल के अनुसार, उसने घटना की जानकारी अपने पिता राजपाल को दी। इसके बाद राजपाल, कमल की मां, चाचा और अन्य परिजन आरोपी के घर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने के बाद हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान राजपाल के साथ मारपीट हुई। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।



परिजन का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट



कमल का आरोप है कि मौके पर बड़ी संख्या में लोग आ गए थे। राजपाल समेत परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। उन्होंने राजपाल की छाती पर चोट लगने का आरोप लगाया। परिजन ने डायल-112 की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट की गई। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।



पुराने मामले में गवाही को लेकर रंजिश का आरोप



कमल ने आरोप लगाया कि गांव में कुछ दिन पहले हुई एक घटना में वह और उनके परिवार के कुछ लोग गवाह थे। इसी बात पर दूसरे पक्ष के लोग उनसे रंजिश रखने लगे थे। गवाही से पीछे हटने का दबाव बना रहे थे। इसी रंजिश के कारण उन पर हमला किया गया। उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें