फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लाखों की ठगी में पिता और दो पुत्र नामजद

Sat, 14 Sep 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अमेरिका की बजाए दुबई भेज कर 16.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बुटाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिता और दो पुत्रों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है।
शिकायत में गांव कंबोपुरा निवासी सुमित ने बताया कि उसके भाई सुनील पहचान 2019 में आरोपी ईश्वर व उसके बेटे सलिंद्र व वीरेंद्र के साथ हुई थी। आरोपियों ने उसके भाई से कहा कि वह उसे अमेरिका भेज देंगे। उन्होंने कुल खर्च 35 लाख रुपये मांगे। उसका भाई उनकी बातों में आ गया औरअलग-अलग समय में आरोपी को 12.50 लाख रुपये दिए। इसके बाद 22 मार्च 2022 को आरोपियों ने कहा कि तुम्हें रूस के रास्ते से अमेरिका भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जब एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसने मैसेज भिजवाया कि उन्हें दुबई के रास्ते अमेरिका भेजा जाएगा। तुम अब दुबई जा रहे हो। दुबई पहुंचने पर वहां आरोपियों ने उसे कई दिनों तक भूखा रखा। उसने कहा कि घर से फोन आया है तो बात करा दो तो आरोपी बोले की घर से पहले चार लाख रुपये मंगवा तभी वह उसे अमेरिका भेजेंगे। इसके बाद उसे ओवर स्टेट होने पर डिपोर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें