फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंत्री अनिल विज को मनाने अंबाला जाएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती पर आयोजित मासिक बैठक में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष ने किया एलान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। किसान अब हरियाणा सरकार के उर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज को मनाने के लिए नौ फरवरी को अंबाला उनके आवास पर जाएंगे। यह एलान भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने दीनबंधू सर छोटू राम किसान भवन में आयोजित बैठक में किया है। उनका मानना है कि जब से अनिल विज ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में नहीं जाने और जनता दरबार नहीं लगाने की बात कही है, तब से शिकायतों का सही निस्तारण नहीं हो रहा है। इसलिए अब किसान उन्हें मनाएंगे कि वह फिर से जनता दरबार में सुनवाई करें।
विज्ञापन

मौके पर जिलाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह घुम्मन की अध्यक्षता में किसान भवन में दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अन्य किसान संगठन को छोड़ कर कई किसान भाकियू में शामिल हुए, इनमें साहब सिंह बाजवा व गुरविंद्र सिंह गोराया भी शामिल रहे। प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने साहब सिंह बाजवा को जिला कार्यकारिणी में चेयरमैन तथा गुरविंद्र सिंह गोराया को करनाल खंड का बतौर अध्यक्ष के पद पर नामित किया है। बैठक में जिला महासचिव सुरेंद्र बैनीवाल, प्रेमचंद शाहपुर, शाम सिंह मान, धनेतर राणा, दिलावर सिंह डबकोली, यशपाल राणा, जोगिंद्र बस्तली, रणजीत जलमाना,नरेंद्र धूमसी,सुरेंद्र सागवान, लछमन राणा, नेकी राम, जयपाल शर्मा, प्रेम बल्ला, कुलदीप राणा,राजकुमार नौतना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें