फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसान आज राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर करेंगे शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रैक्टरों पर काले झंडे लगा सेक्टर-12 मैदान में होंगे एकत्रित, कर्णलेक पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 फरवरी को जिले के किसान राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान किसान ट्रैक्टरों पर काले झंडे लगाकर विरोध कर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का पुतला जलाएंगे। किसानों की ओर से इस दौरान ट्रैक्टरों को मुख्य हाईवे की एक लेन पर दिल्ली की ओर मुंह करके क्रमबद्ध तरीके से खड़ा किया जाएगा ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। इधर, पुलिस प्रशासन भी किसानों के दिल्ली कूच की संभावना को देखते हुए सतर्क है।
रविवार को पुराने बस स्टैंड के समीप किसान भवन में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि सरकार किसानों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार कर रही है। किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। अगर किसान एक ओर बैठकर इस घटनाक्रम को देखता रहेगा तो न तो किसानों की जमीन रहेगी न ही ट्रैक्टर रहेंगे।
विज्ञापन

सर छोटू राम समूह से प्रदेश प्रवक्ता बहादुर मेहला ने कहा कि किसानों को सत्ता पर काबिज होना पड़ेगा तभी हम सरकार को मनमानी करने से रोक सकते हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत समूह के प्रदेश महासचिव भूपिंद्र सिंह लाडी ने कहा कि किसानों को एकता के साथ अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाना चाहिए। बैठक में किसान नेता सुरेंद्र सांगवान, मेहताब कादियान, प्रेम शाहपुर, रिशम सिंह, गुर प्रताप व सर्वजीत नीलू गामड़ी बैठक में मौजूद रहे। किसानों के शक्ति प्रदर्शन को लेकर कर्णलेक पर पुलिस की दिनभर चौकसी रहेगी। इस दौरान नीलोखेड़ी की ओर से ट्रैक्टर लेकर आने वाले किसानों को भी हाईवे के ऊपर से जाने के लिए रोका जाएगा। हाईवे पर अर्द्ध सैनिकों का पहरा रहेगा। यदि किसान जबरदस्ती करते हैं तो पुलिस प्रशासन हल्का बल प्रयोग भी कर सकता है।

आदेश मिलने पर दिल्ली की तरफ करेंगे कूच : भूपिंद्र

भाकियू के प्रदेश महासचिव भूपिंद्र सिंह लाडी ने बताया कि जिलेभर के किसान ट्रैक्टरों पर काले झंडे लगाकर सुबह 10 बजे से सेक्टर-12 हुडा मैदान में आना शुरू हो जाएंगे। यहां से किसान नेशनल हाईवे की ओर कूच करेंगे। सुबह से शाम तक हाईवे पर खड़े रहकर किसान शक्ति प्रदर्शन करेंगे। वरिष्ठ नेताओं का आदेश मिला तो दिल्ली की तरफ कूच करने से भी परहेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस बल एंटी बॉडी गार्ड लगाकर रहेंगे तैनात

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि इस दौरान किसानों की सभी गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। हाईवे पर अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ी सहित पुलिस एंटी बॉडी गार्ड लगाकर मौजूद रहेगी। यदि किसान दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश करते हैं तो पुलिस बल उन्हें रोक देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें