इंद्री। डबकौली गांव खुर्द में एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 42 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संगीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि रविदास जयंती पर गांव में महोत्सव मनाया जा रहा था। जिसमें उसका परिवार भी शामिल था। महोत्सव में विक्रम सिंह व रिषिपाल के परिवार वालों ने उनके बच्चों के साथ धक्का मुक्की की और बाद में विक्रम व रिषिपाल के परिवार वालों ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसके परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद