निसिंग। बांसा गांव में पावर ग्रिड पोल रिपेयर का कार्य कर रहे कर्मचारियों के कटर से निकली चिंगारी के कारण फसल अवशेष में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने गेहूं के अवशेषों को चपेट में ले लिया। दमखल विभाग व पुलिस को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पावर ग्रिड कर्मचारियों की लापरवाही से नाराज किसानों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को मुक्त कराया। कंपनी अधिकारियों के नुकसान की भरपाई करने के आश्वासन पर समझौता हो गया। संवाद