फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसान का बेटा बना लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। खानपुर गांव के किसान के बेटे हेमंत कुमार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। हेमंत ने बताया कि वह 2015 में सिपाही के पद पर सेना में भर्ती हुए थे। नागपुर में प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली पोस्टिंग श्रीनगर में हुई।
विज्ञापन


उन्होंने सेना में रहते हुए एक साल तक परीक्षा की तैयारी की। रविवार को उनके पैतृक गांव में उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उनके पिता ने बताया कि इस उपलब्धि ने जिला के नाम भी रोशन किया है। परिवार के लोगों को बधाई देने लिए आसपास के गांव के लोग भी पहुंचे। लेफ्टिनेंट के पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। परिवार में तीन बहनों के वह अकेले भाई हैं। उनकी मां ने बताया कि देश सेवा का जज्बा हेमंत में बचपन से था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें