फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं : आचार्य देवव्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में एसबीआई की ओर से आयोजित ज्ञानशाला कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सब को प्राकृतिक खेती अपनानी होगी।
उन्होंने कहा कि दुनिया के हर व्यक्ति को दिन में तीन बार किसान की आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि किसान ही हर व्यक्ति का पेट भरने का कार्य करता है। किसानों को बताया कि जैविक खेती भारत की मूल खेती नहीं है। इसे छोड़कर हम सबको प्राकृतिक खेती ही अपनानी चाहिए। प्राकृतिक रूप से होने वाली पैदावार ही हम सब के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन

जिस प्रकार से जंगलों में प्रकृति के माध्यम से ही सब पौधे फलते-फूलते हैं, उसी प्रकार हम सब को अपने खेत में भी सभी फसलों को प्राकृतिक रूप से उगाना चाहिए। रासायनिक खेती हमें शारीरिक रूप से हानि पंहुचाने के साथ-साथ वातावरण को भी दूषित करती है। गाय के एक टन गोबर की खाद से लगभग दो किलो नाइट्रोजन बनता है। इसलिए हमें गाय की खाद को ही खेत में ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए।
खेत में गाय के गोबर की खाद डालने से लागत में कमी व उत्पादन बढ़ाने में भी हमारे काम आता है। उन्होंने कहा कि दूध देने वाली देशी गाय के एक किलोग्राम गोबर में लगभग 300 करोड़ सूक्ष्म जीवाणु होते हैं। ये सूक्ष्म जीवाणु ही हमारी भूमि में उत्पादन बढ़ाने को लेकर मित्र कीट का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि अब निरंतर भविष्य में भी हरियाणा में प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों के बीच में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

आचार्य देवव्रत ने अपील की कि वे वर्तमान युग में फैमिली डॉक्टर नहीं बल्कि प्राकृतिक किसान ढूंढें। प्राकृतिक उत्पादन के सेवन से हमारा स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उन्होंने उप कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह को स्मृति चिह्न देकर भी सम्मानित किया। इस मौके पर एमडी शुगर मिल हितेश शर्मा, प्रबंध निदेशक एसबीआई कॉर्पोरेट मुंबई सुरेंद्र राणा, चंडीगढ़ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक एसबीआई बैंक कृष्ण शर्मा, शांतनु पिंडसे सीजीएम एसबीआई बैंक कॉर्पोरेट, एमएचयू के कुलपति सुरेश मल्होत्रा, चंडीगढ़ शाखा प्रबंधक शक्ति सिंह सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें