फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: केंद्र में बिहार के किसानों ने जानी गन्ना उत्पादन बढ़ाने की तकनीक

विज्ञापन
प्रतिभागी को प्रमाणपत्र देते डॉ पी गोविंद राज संस्थान
विज्ञापन
करनाल। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के गन्ना प्रजनन संस्थान में क्लाइमेट स्मार्ट गन्ना खेती विषय पर पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम वीरवार को संपन्न हुआ। इसमें मझोलिया और नरकटियागंज पटना (बिहार) राज्य से आए 40 गन्ना किसानों ने भाग लिया। इसमें मुख्य अतिथि गन्ना प्रजनन संस्थान कोयंबटूर के निदेशक डॉ. पी गोविंदराज रहे। इसकी शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एमएल छाबड़ा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम और केंद्र की गतिविधियों के बारे में संस्थान निदेशक को जानकारी दी। कार्यक्रम के पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. एमआर मीणा, सह-पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. रविंद्र कुमार व डॉ. पूजा ने किसानों को गन्ने का बीज उपचार, शुद्ध बीज उत्पादन, गन्ना के रोग व कीट प्रबंधन, गन्ना किस्मों व टिशु कल्चर तकनीक से उत्पादित गन्ने की पोध से अधिक से अधिक उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी। सभी किसानों का प्रमाणपत्र व प्रशिक्षण स्मारिका दी गई। उन्होंने किसानों से केंद्र पर सीखी गई तकनीकों को अपने खेतों में अपनाने का आह्वान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें