करनाल। अपने प्लॉट में खड़े ट्रैक्टर को निकालने गए किसान पर गांव के लोगों ने गंडासी व तलवार से हमला कर दिया। जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तरावड़ी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
पधाना गांव निवासी खेम सिंह ने बताया कि उनके घर के पीछे प्लॉट है, जहां पर वह अपना ट्रैक्टर खड़ा करते हैं। वह ट्रैक्टर लेने गए थे। इस दौरान गांव के प्रवीन, अरमान, उसकी पत्नी सविता, रामबीर और प्रिंस ने उन्हें घेर लिया और उन पर गंडासी और तलवार से हमला कर दिया।
हमला होने पर उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन उनके परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। वे सभी दवा लेने के लिए अस्पताल गए थे। कुछ समय बाद उनके परिजन आए तो उन्होंने उन्हें बेहोशी की हालत में देखा। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए। संवाद