असंध। गांव सालवन में किसान राजपाल (54) की ट्यूबवेल से करंट लगने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची असंध थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव सालवन निवासी प्रदीप ने बताया कि उनके चाचा राजपाल शुक्रवार सुबह 10 बजे अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए थे। इस दौरान वे ट्यूबवेल के पास काम कर रहे थे तो अचानक उन्हें करंट लग गया। जिस कारण वह बेहोश हो गया। सूचना के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी किताब सिंह ने बताया कि खेत में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। संवाद