फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसान को नकली खाद बेचने का आरोप, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। अनाज मंडी स्थित एक खाद विक्रेता द्वारा किसानों को नकली डीएपी दिए देने का मामला सामने आया है। किसान ने इसकी शिकायत कृषि विभाग के अधिकारियों को दी है। रविवार सुबह बड़ी संख्या में किसान उक्त खाद्य विक्रेता की दुकान के सामने एकत्रित हो गए और हंगामा किया। इसके बाद हरकत में आए कृषि विभाग की टीम ने रातभर खाद के गोदामों के बाहर पहरेदारी की है। रविवार सुबह दुकान खुलवाकर सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

मामला शनिवार की रात का बताया जा रहा है। किसानों के हंगामे के बाद रविवार को 11 बजे कृषि विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने गोदाम खुलवाकर खाद की जांच करते हुए उसके सैंपल भी लिए। किसान नरपाल सिंह ने खाद को नकली बता कर हंगामा कर दिया। किसान का आरोप है कि बिना किसी बिल के उसे दिया गया डीएपी पूरी तरह नकली है। शिकायतकर्ता नरपाल सिंह ने अपने फार्म पर नकली और असली डीएपी खाद के बीच का अंतर दिखाते हुए दावा किया कि किसानों को नकली खाद बेचा जा रहा है। किसान नेता जगदीप औलख ने बताया कि शहर में डीएपी खाद की किल्लत चल रही है और कहीं खाद विक्रेता डीएपी के साथ किसानों को अन्य दवाई भी जबरन दें रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी दिनेश शर्मा का कहना है कि उच्च अधिकारियों ने उन्हें मंडी में नकली खाद की बिक्री की शिकायत की जांच करने के आदेश दिए थे। खाद के गोदाम में से उक्त खाद के तीन सैंपल शिकायतकर्ता किसान की मौजूदगी में ले लिए गए हैं। तीनों सैंपलों को सील बंद कर चंडीगढ़ भेज दिया जाएगा। जब तक इन सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आती खाद विक्रेता को खाद बेचने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें