करनाल। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. इरम हसन ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में बने नशा निषेध केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपस्थित मरीजों व उनके परिवार के सदस्यों की काउंसलिंग की। मरीजों को नशे के दुषप्रभावों के बारे में अवगत करवाया और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि यदि परिवार में कोई नशे का आदि है तो यह परिवार के सदस्यों की जिम्मेदारी बनती है कि नशा पीड़ित को सही राह दिखाए और नशा छुड़ाने में उसकी सहायता करें। उन्होंने मरीजों से निषेध मुक्ति केंद्र मे भर्ती होने को उनकी नशे पर आधी जीत बताया और भविष्य में भी नशे से दूर रहने की बात कही। संवाद