करनाल। राजीव गांधी सामुदायिक विकास व पंचायती राज संस्थान नीलोखेड़ी में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो विकास योजनाओं के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जनसहभागिता के महत्व को समझाना है ताकि वे अपने गांव और खंड में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकें। बराड़ा के उपाध्यक्ष मलकीत सिंह, संगीता रानी, सुमन, लता और कविता आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो