तरावड़ी। रेलवे रोड स्थित मां जगदंबा मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर 62वें मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें मां भगवती की भव्य चौकी, भजन संध्या और भंडारे का आयोजन होगा। माता की सुंदर-सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार, 31 मार्च रात को 8 बजे माता की चौकी और एक अप्रैल को सुबह 10 बजे से भजन कार्यक्रम होगा। चौकी में दिल्ली से टीवी कलाकार रैंपी साज महामाई का गुणगान करेंगे। वहीं, यमुनानगर से हरियाणवी कलाकार अविनाश जोहर, रोहित और सोनीपत से निशा जांगड़ा अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। माता का भंडारा दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। संवाद