फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉटों पर कब्जा न मिलने पर ग्रामीणों में रोष

Tue, 18 Feb 2014 11:26 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन के गांव बीड़ कालवा के ग्रामीणों ने बाबैन के खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण राजकुमार, राकेश कुमार, श्यामलाल, दर्शन लाल, ओमप्रकाश, राजेद्र सिंह, महिंद्र सिंह, तरसेम कुमार, राजेश कुमार, रूलदा राम, सुनील कुमार, नरेश कुमार, ओमप्रकाश, दासा राम व अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें गांव बीड़ कालवा में कुछ दिन पहले महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100-100 गज के प्लॉटों की रजिस्ट्रियां आवंटित की गई थीं लेकिन उन्हें आज तक भी प्लॉटों पर किसी भी प्रकार का कब्जा नहीं दिलवाया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे गांव में से 55 रजिस्ट्रियों में से 20 रजिस्ट्रियां मिल चुकी हैं, लेकिन आज तक सरपंच व अन्य किसी भी अधिकारी ने गांव में आकर कब्जा नहीं दिलवाया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में वे जिला उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में गुहार लगा चुके हैं पर आज तक किसी भी अधिकारी ने कोई सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि हमारे प्लॉटों पर हमें जल्द से जल्द कब्जा दिलवाया जाए, ताकि प्लॉटों पर निर्माण कार्य सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


जब इस बारे में खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी सुनहरा सिंह से बात कि गई तो उनका कहना था कि शुक्रवार को बची हुई रजिस्ट्रियां अलॉटी लोगों के नाम करवा दी जाएगी। इसके बाद पुलिस बल को लेकर ग्रामीणों को प्लॉटों के कब्जे दिलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें