पिछले दिनों गांव नलीपार में राशन को ब्लैक में बेचते 36 कट्टों सहित एक
वाहन कुंजपुरा पुलिस को गांव के लोगों ने ही पकड़वाया था।
चार दिन के बाद
भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के विरोध में वीरवार को नलीपार के सैकड़ों
आम आदमियों ने लघु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष पुलिस
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप था कि 24 मार्च की रात को
36 कट्टों वाला टैंकर पकड़वाने के बावजूद असली सरगना डिपो होल्डर शेर सिंह
जो स्थानीय नेताओं की शह पर इस कार्य को अंजाम दे रहा था, उसको अब तक नहीं
पकड़ा गया। आंदोलन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एडवोकेट जेपी
शेखपुरा ने किया।
उन्होंने कहा कि नलीपार डिपो होल्डर लंबे समय से इस तरह
राशन को मार्केट में बेचकर मुनाफा कमा रहा था। गांव वाले इसको पकड़वाने की
ताक में बैठे थे और आखिर में पकड़वा भी दिया। पर उदास इस कारण थे कि कहीं
यह डिपो होल्डर जांच पड़ताल में ईमानदारी का सर्टिफिकेट न ले आएं।
नलीपुर
गांव वासियों ने एसडीएम, डीएसपी, एसपी, डीएफएससी, खाद्य आपूर्ति विभाग
अधिकारी और राज्य चौकसी ब्यूरो में जाकर ज्ञापन दिया और दोषियों के विरुद्ध
कार्रवाई करने के लिए आवाज उठाई। इस मौके पर आप कार्यकर्ता तालीम गुर्जर,
मोहित काजल, अनमोल जनहित सोसायटी के अध्यक्ष सोमनाथ, उपप्रधान सुनील कुमार,
कुलदीप, जीतराणा, धर्मेंद्र राणा, कृष्ण कुमार, अनिल, संजय राणा, संदीप,
सतपाल मौजूद रहे।