फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी कर्मचारी की मौत, मालिक पर लापरवाही का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-3 स्थित एक पेपर फैक्टरी में काम करते समय घायल हुए मजदूर ने इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। परिजनों ने फैक्टरी के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनकपुरी निवासी विजय ने बताया कि उसका भाई संजू (25) दस साल से केसी पेपर फैक्टरी में काम करता था। वह अक्सर बताता था कि फैक्टरी का मालिक वजन उठाने का काम भी कर्मचारियों से कराता है। जो कि क्रेन से होना चाहिए। 21 दिसंबर को फैक्टरी में उसके भाई संजू की टांग पर वजनदार वस्तु गिर गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया था, वहां उसकी टांग काटनी पड़ी थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें