फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से तीन महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राहडा रोड पर जीवन चानन महिला कॉलेज के सामने देर शाम एक कार चालक ने तेज गति से तीन महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए तीनों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गांव राहड़ा की ओर से एक वैगन आर कार आ रही थी। जीवन चानना कॉलेज के पास वार्ड नंबर एक निवासी तीन महिलाएं सोनिया (29), मिंद्रों (45), जिओ (45) लकड़ी की गठरियां लेकर जा रही थीं। कार ने तीनों महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं। हादसे के बाद रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद तीनों महिलाओं को असंध के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें