फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मशीन ओवरहीट होने से फैक्टरी में लगी आग... सामान और मशीनें राख

विज्ञापन
मशीन ओवरहीट होने से फैक्टरी में लगी आग... सामान और मशीनें राख
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/कुंजपुरा। गांव मुगल माजरा की संजय लेदर कंपनी की फैक्टरी में लेदर की बारीक लेयर बनाने वाली मशीन के ओवरहीट होने से आग लग गई। बारीक शीट धधक उठीं। धुएं के गुबार उठने लगे। श्रमिकों ने बाहर भागकर जान बचाई। फैक्टरी में रखा सामान और मशीनें जलकर राख हो गईं। करनाल की छह फायर ब्रिगेड ने करीब साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
श्रमिकों ने बताया कि करीब 10 बजे फैक्टरी में आग लगी थी। आग लगने पर मजदूरों ने 112 पर कॉल करके पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। जिला उप दमकल अधिकारी रणदीप ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे फैक्टरी पहुंच गई थी। 1:30 बजे तक आग बुझ पाई। कर्मचारियों ने ही आग लगने की सूचना फैक्टरी मालिक सतबीर सिंह चंदेल को दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के करीब 15 से 20 मिनट में ही दमकल विभाग व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। आग लगने के समय फैक्टरी में 10 कर्मचारी कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर सुरक्षा इंतजाम थे पर आग नहीं बुझा पाए
फैक्टरी के पास दमकल विभाग की एनओसी है। फैक्टरी में फायर फाइटिंग सिस्टम लगे हुए थे। प्रशिक्षण के अभाव में सभी कर्मचारी इसका इस्तेमाल नहीं कर पाए। ऐसे में आग बढ़ गई। आसपास के लोगों ने भी बाल्टियों की मदद से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। दमकल विभाग की टीम ने जब तक आग बुझाई, काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें