फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक आईडी हैग कर ठगे 15 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा एक्सीडेंट हो गया है, मेरी बेटी बीमार है, मैं अस्पताल में दाखिल हूं मुझे रुपयों की जरूरत है। इन मैसेजों द्वारा शातिर ठग लोगों से रुपये ठग रहे हैं। इस तरह की ठगी करनाल में भी हुई है, जिसमें शातिर ठगों ने एक व्यक्ति की फेसबुक आईडी हैक कर ली और उसके रिश्तेदारों को यही मैसेज भेजे और उनसे 15-15 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए हैं। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अमित गोयल ने बताया कि उसकी फेसबुक पर अमित गोयल के नाम से आईडी बनी है। उसकी आईडी हैक कर किसी शातिर ठग ने उसके रिश्तेदारों को मैसेज कर रुपये मांगे, जिसमें कई लोगों ने 15-15 हजार रुपये उस शातिर ठग के खाते में डलवा दिए। इस बात का उन्हें तब पता चला जब एक रिश्तेदार का फोन आया कि आपको रुपये की जरूरत है क्या, उसने कहा नहीं मुझे तो नहीं है। फिर उस रिश्तेदार ने बताया कि उसके पास फेसबुक पर मैसेज आया कि मेरी बेटी बीमार है 20 हजार रुपये की जरूरत है। इसके बाद कई रिश्तेदारों के फोन आये। इनमें से कई रिश्तेदारों ने तो 15-15 हजार रुपये ठग के खाते में डलवा भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें