फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मोबाइल शोरूम मालिक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। रंगदारी मांगने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गत दिवस घरौंडा में थाने के समीप जेएमडी मोबाइल शोरूम पर गोली चलाने के मामले में भी बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। जिससे शोरूम के मालिक का पूरा परिवार डरा हुआ है। पुलिस ने फिलहाल शिकायत पर काका राणा और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जेएमडी मोबाइल शोरूम के मालिक भगतराम कॉलोनी निवासी नीरज गुप्ता ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे उसके शोरूम के बाहर बाइक सवार दो बदमाश आए थे और वह फायरिंग कर फरार हो गए थे। गोली लगने से उसके शोरूम का शीशे का गेट चकनाचूर हो गया था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू कर दी थी। इस वारदात के करीब डेढ़ घंटे बाद एक नंबर से उसके व्हाट्सएप पर फोन आया। जिसमें व्यक्ति ने अपने आप को काका राणा बताया और एक करोड़ रुपये मांगे। उसने दो दिन का समय दिया है। दो दिन के अंदर एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो अंजाम भुगतने की धमकी दी है। उसने कहा कि वह दो दिन बाद कॉल करेगा, हालांकि सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






गोली चलाने के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की कई टीमें अन्य जगहों की सीसीटीवी फुटेज व बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

- राजपाल, घरौंडा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें