फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवती की फोटो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। घरौंडा के एक गांव की रहने वाली युवती की फेसबुक पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये वसूलने व जान से मारने की धमकी देने पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि टयोठ गांव निवासी नरेन्द्र उसके भाई की साली का लड़का है, जो कि उनके घर भी आता जाता रहता था। आरोपी उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था, जिसको परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी ने उसकी बेटी के साथ फोटो खींच ली। जिसके बाद वह विदेश चली गई, लेकिन आरोपी उसको फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये वसूल लिए और बाद में फोटो भी फेसबुक पर वायरल कर दी। आरोपी ने उसकी पुत्री व एक रिश्तेदार को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें