डीएवी पब्लिक स्कूल में विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान विषयों से संबंधित मॉडलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य स्नेह जिंदल ने किया। जिंदल ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी के आयोजन से बच्चों को मौका मिलता है कि वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें। अपने हुनर से विभिन्न मॉडल तैयार कर उन्हें प्रदर्शित कर सकते हैं। इन मॉडलों की मदद से कठिन से कठिन विषय को भी आसानी से रुचिकर, ज्ञानवर्धक एवं आसान बनाया जा सकता है। प्रदर्शनी में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञान विषय के तहत सोनिया तथा डिम्पल ने मानव उत्सर्जन अंग, रूपनीत व प्रदीप ने फूल के भाग, जतिन ने ग्रीन हाउस, मनीष व करण ने मानव हृदय से संबंधित मॉडलों को प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया। सामाजिक विज्ञान के तहत उर्वशी ने जल चक्र, निधि व अमनदीप ने स्वतंत्रता सेनानी, विक्रम व संदीप ने हरियाणा का नक्शा, अपूर्व व शुभम ने ज्वालामुखी, कनिष्का व मुस्कान ने स्वर्ण मंदिर तथा पूजा व हरप्रीत ने डांडी यात्रा विषयों पर अपने मॉडल प्रदर्शित किया। गणित विषय के तहत महक, सुरभि व महिमा ने आकार व दायरा, जशन, अमन व कंवलजीत ने थ्योरम आदि मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रगति व नवनीत ने गांधी विषय पर मॉडल प्रस्तुत किए।