फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बबैल गांव में बुखार के मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोतपुरा के अंतर्गत बबैल गांव में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। अभियान जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील संदूजा के आदेशानुसार और चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा के निर्देशन में चलाया गया। अभियान के दौरान बुखार के मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाईं गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी रविंद्र सिंह ने बताया कि जागरूकता अभियान चलाकर बुखार के संदिग्ध मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाईं और मरीजों को पैरासिटामोल की गोलियां दीं। टीम ने घर-घर जाकर एंटी लार्वा फीवर सर्वे किया और कूलर, टंकी, हौदी, फ्रीज की ट्रे में डेंगू के लार्वा की जांच की। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को नुक्कड़ सभा, पंप्लेट बांटकर डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया कि बुखार होने पर अपने रक्त की जांच स्वास्थ्य केंद्र में जरूर कराएं और सप्ताह में एक बार सूखा दिवस अवश्य मनाए। रुके हुए पानी में काला तेल डाल दे, रात को सोते समय मच्छर दानी का का उपयोग करे और घरों की खिड़की-दरवाजे पर जाली जरूर लगवाए। पानी के बर्तनों को जरूर ढके। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्यकर्मी सुमिता व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ममता गोस्वामी, सविता, निर्मला व संतोष उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें