फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रोल नंबर होगी परीक्षा

Sat, 05 Oct 2013 12:21 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कुंटिया कर्मचारियों की हड़ताल के चलते विद्यार्थियों के परीक्षा रोल नंबर नहीं पहुंच सके। गौरतलब है कि सोमवार से केयू के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में बीए कंपार्टमेंट की परीक्षा शुरू हो रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को यमुनानगर, हिसार, करनाल, जींद, फतेहाबाद सहित कई जिलों के विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ केयू में रोल नंबर के लिए भटकते दिखाई दिए। उधर केयू रजिस्ट्रार का कहना है कि जिन परीक्षार्थियों को रोल नंबर नहीं मिले वे इसके बिना परीक्षा में बैठ सकते हैं, इसके लिए संबंधित केंद्र अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

अमर उजाला से बातचीत करते हुए जींद निवासी संसार सिंह, सुरेश, हिसार निवासी मधु शर्मा, यमुनानगर निवासी सुनील, प्रिंस, राजीव, फतेहाबाद निवासी प्रताप सिंह, पटियाला निवासी मनप्रीत आदि ने बताया कि परीक्षा का रोल नंबर अभी तक उनके पास नहीं पहुंचा है, जबकि परीक्षा सोमवार सुबह 9:00 बजे से शुरू हो रही है। विद्यार्थियों के अनुसार केयू में हड़ताल चल रही है और आज वे सुबह से दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें रोल नंबर नहीं मिला है।
विज्ञापन


अधिकारी एक-दूसरे के पास भेजकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि केयू के रजिस्ट्रार ने उन्हें बताया कि उनके रोल नंबर परीक्षा सेंटरों पर भेज दिए गए हैं। विद्यार्थियों के अनुसार बिना रोल नंबर के वे कौन से परीक्षा सेंटर पर जाएं यह भी समस्या का कारण बन गया है।

वहीं केयू के रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण चंद रल्हाण ने कहा है कि उन्हाेंने सभी परीक्षार्थियों के रोल नंबर संबंधित परीक्षा केंद्रों पर भेज दिए हैं तथा परीक्षा के पहले दिन विद्यार्थियों द्वारा फार्म पर भरे गए परीक्षा सेंटर पर जाकर बिना रोल नंबर के परीक्षा दे सकते हैं।

रल्हाण के अनुसार परीक्षा सेंटर पर ही केंद्र अधीक्षक द्वारा विद्यार्थियों को रोल नंबर दे दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि केयू के अंतर्गत आने वाले प्रदेश के सभी कॉलेजों में हड़ताल के कारण पहले ही रोल नंबर भेजे जा चुके हैं। उनके अनुसार परीक्षा रोल नंबर को लेकर किसी भी विद्यार्थी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें