फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पूर्व कमिश्नर के हेड कांस्टेबल भतीजे की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। पूर्व कमिश्नर राजीव शर्मा के भतीजे की शनिवार रात करंट लगने से मौत हो गई है। वह मधुबन पुलिस कॉम्प्लेक्स स्थित सेकेंड बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। शनिवार रात साढ़े सात बजे अराईपुरा निवासी विजिंत पराशर (37) अपने खेतों में काम करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान वह खेत के पास करंट की चपेट में आग गया। परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक केंद्र में लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी शव यात्रा में विधायक हरविंद्र कल्याण, नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, मंडी के व्यापारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें