करनाल। बाइक से साले के साथ काछवा जा रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से चालक कार लेकर फरार हो गया। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। रामनगर निवासी रणबीर ने बताया कि काछवा निवासी पवन कुमार बाइक से घर आ रहा था। बाइक उसका साला चला रहा था, जबकि पवन बाइक के पीछे बैठा था। जैसे ही दोनों काछवा के पास पहुंचे कार ने टक्कर मार दी। घायल पवन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। संवाद