मॉडल टाउन स्थित एक जिम के बाहर युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने उन आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के साथ मारपीट की थी, लेकिन छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई। पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ के मामले में अभी जांच की जा रही है। इस मामले में क्रास केस दर्ज है। युवती की ओर छेड़छाड़ तो वहीं आरोपियों की ओर से मारपीट का मामला दर्ज किया हुआ है। युवती ने शिकायत में बताया कि वह जिम कर घर वापस जा रही थी तो आरोपी हर्ष, काका सहित अन्य ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद उस युवती ने इसकी जानकारी जिम संचालक को दी तो वहां से युवकों ने आकर उन आरोपियों की धुनाई कर दी। वहीं दूसरी ओर आरोपी हर्ष ने शिकायत दी की उसे व उसके दोस्त काका को अमित, हनी, पवनदीप सहित अन्य ने हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया।
युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली थी। जिसमें मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले की जांच की जा रही है अभी वे आरोपी फरार हैं।
संजीव, सिविल लाइन थाना प्रभारी।