फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे दिल में... पर झूमे भक्त

Sat, 22 Feb 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। सीतामाई गांव के माता सीता मंदिर में जानकी जयंती महोत्सव में कलाकार सोनू जांगड़ा ने श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे दिल में भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सीता माता मंदिर में दिनभर जानकी माता के जयकारे गुुंजायमान रहे।

कार्यक्रम में करनाल विधायक जगमोहन आंनद, पंचकूला से बैरागी सभा के प्रधान शिव कुमार, एडवोकेट सुरेंद्र कुमार पंचकूला, डॉ. सतपाल डीग, महंत राजपाल दास ने पहुंच पूजा अर्चना कर जोत प्रज्जवलित की। बैरागी सभा के प्रधान शिव कुमार ने बताया कि हिंदू धर्म में माता सीता को श्री लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। देवी सीता संपूर्ण लोकों की स्वामिनी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फाल्गुन माह की अष्टमी को माता सीता धरती पर अवतरित हुई थी। इसलिए उनका जन्मोत्सव सीतामाई स्थित मंदिर में श्रद्धालु पहुंच बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। प्रधान महंत रामसवरूप दास ने बताया कि इस दिन विवाहित महिलाएं दांपत्य जीवन में सुख व घर की शांति के लिए व्रत रखती हैं। इसके साथ ही कुंवारी लड़कियां भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जैसे वर प्राप्ति के लिए उपवास रखती है।

उन्होंने बताया कि जो भी भक्त इस दिन माता सीता व भगवान श्रीराम की पूरी श्रद्धा से अराधना करते हैं,उन्हें सोलह महादान व पृथ्वी दान का फल प्राप्त होता है। कमेटी सचिव ईशम बैरागी ने बताया कि सीतामाई स्थित माता सीता का प्राचीन मंदिर है। जिसमे अद्वितीय विशेताएं हैं। साधू संतों सहित अन्य को माता जानकी व प्रभु श्रीराम का प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


अध्यक्षता सीता माता मंदिर कमेटी के चेयरमैन राघवदास शास्त्री, प्रधान महंत रामस्वरूप दास व महासचिव ईशम बैरागी ने की। इस मौके पर महंत छवीदास, सरपंच शिव कुमार, समाजसेवी महाबीर मैहला, पूर्व सरपंच राजपाल, बाबा मुकेश कुमार, नंबरदार रामपाल फतेपुर,ज्ञानचंद, सुशील चित्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें