फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हर दसवां व्यक्ति मधुमेह या उच्च रक्तचाप से पीड़ित

Sun, 05 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में चले स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के दौरान स्वास्थ्य जांच में सामने आया कि हर दसवां व्यक्ति मधुमेह या उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहा है। 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चले इस विशेष अभियान में कुल 2,08,957 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 1,38,335 महिलाएं और 70,625 पुरुष शामिल रहे। महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से लगभग दोगुनी रही।

अभियान सिर्फ सामान्य जांच तक सीमित नहीं रहा। गंभीर बीमारियों की पहचान और रोकथाम पर भी खास जोर दिया गया। इस दौरान 89,898 लोगों की टीबी की जांच की गई। इनमें 35,510 पुरुष और 54388 महिलाएं शामिल रहीं। 34,586 लोगों की हाइपरटेंशन की जांच हुई। इनमें 14600 पुरुष और 19986 महिलाएं शामिल रहीं। 10 प्रतिशत लोगों में उच्च रक्तचाप और मधुमेह की शिकायत पाई गई। इलाज शुरू हो गया है। अभियान में 6,874 बच्चों, महिलाओं और पुरुषों का टीकाकरण भी किया गया।
विज्ञापन


- 2,274 चश्मे किए वितरित
शिविरों में 2,274 लाभार्थियों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। साथ ही 600 लोगों के पीएमजेएवाई कार्ड और 130 प्रधानमंत्री वय वंदना कार्ड मौके पर ही बनाकर दिए गए। अभियान में 84 निक्षय मित्र भी जोड़े गए। रक्तदान शिविर में 743 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन



अभियान ने न सिर्फ स्वास्थ्य जांच को आमजन तक पहुंचाया बल्कि बीमारियों की समय रहते पहचान, महिलाओं की भागीदारी और सरकारी योजनाओं के लाभ तक पहुंच सुनिश्चित करके एक नई दिशा दी है। - डॉ. मुनीष, उप सिविल सर्जन व नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें