फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बच्चा आगे बढ़ना चाहिए : हरविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के एमडीडी बाल भवन के 25 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को जीवन में पढ़ने और आगे बढ़ने का अधिकार है।
समाज में कुछ बच्चे किसी कारणवश अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। सरकारें अपने स्तर पर ऐसे बच्चों का सहयोग करती हैं, लेकिन समाज का भी दायित्व बनता है कि ऐसे बच्चों की मदद के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और एमडीडी बाल भवन की संचालन समिति व बच्चों को शुभकामनाएं दी। एमडीडी बाल भवन के एमडीडी बाल भवन के प्रधान सरदार परमिंदर पाल सिंह और संचालक पीआर नाथ ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से संस्थान के 25 वर्षों के गौरवशाली इतिहास के बारे बताते हुए कहा कि 1999 में शुरू हुए इस संस्थान में आज बच्चों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि उन्होने कहा कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। कुछ सामाजिक संस्थाए सच्चाई व सेवा के संकल्प के साथ विपरीत परिस्थितियों और संसाधनों के आभाव मे भी सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ा रही है। सेवा के ऐसे संकल्प को समाज का सहयोग भी अवश्य मिलता है। एमडीडी बाल भवन की पूरी टीम भी पिछले 25 वर्षों से इसी संकल्प के साथ बच्चों के हित को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। वर्तमान सरकार भी अंत्योदय की भावना के साथ समाज के वंचित वर्ग को ऊपर उठाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

आयोजक समिति द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सुषमा नाथ, श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण समिति हरियाणा की चेयरपर्सन मेघा भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें