फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अनाज मंडियों में जगह होने पर भी नहीं हटाए पानी में रखे धान के कट्टे

विज्ञापन
मंडी में पानी के बीच रखे धान के कट्टे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अनाज मंडियों में आवक कम होने के बाद खाली और सुरक्षित जगह बनने लगी है। शनिवार को आवक के मुकाबले उठान तेज हुआ। इससे शेडों के नीचे भी जगह खाली हो रही है। सुरक्षित जगह बनने के बाद भी बारिश के कारण जमा पानी में रखे कट्टे हटाए नहीं गए हैं। करीब 1200 कट्टों में दाने अंकुरित हो गए। रविवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।
मंडियों में अंकुरित हुए कट्टों के धान के कारण एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का आकलन है। कट्टों में अंकुरित धान की गुणवत्ता खराब हो चुकी है। खरीद एजेंसियों ने उठान नहीं कराया तो आढ़तियों और किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती नरेश, मूलचंद, किशन राज आदि ने बताया कि मंडी में जगह बनी पर खरीदे गए धान के कट्टों की सिलाई नहीं की गई है, इसलिए इनको उठवाने पर धान बिखर जाएगा। जिन कट्टों की सिलाई हो गई थी उनको पलटवाया तो उसमें कुछ दाने अंकुरित हो गए हैं। बाकी कट्टों को सुरक्षित स्थानों पर रखवाने के लिए मजदूर लगा दिए गए हैं।

मंडी में पानी के बीच रखे धान के कट्टे। संवाद

मंडी में पानी के बीच रखे धान के कट्टे। संवाद

मंडी में पानी के बीच रखे धान के कट्टे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें