फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इस महीने में भी अगस्त जैसी गर्मी... चल रहे एसी और पंखे

विज्ञापन
विज्ञापन
गगन तलवार
विज्ञापन


करनाल। इस बार अक्तूबर के महीने में दिन में गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि अभी तक अगस्त माह जैसी गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि रात का तापमान जरूर 10 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है लेकिन दिन का पारा चढ़ा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

मौसम की स्थिति की बात करें तो अगस्त माह के पहले सप्ताह में बरसात के कारण ठंड हो गई थी और अधिकतम तापमान घटकर 28.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। करीब एक सप्ताह तक लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। जबकि अंतिम सप्ताह आते-आते गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाए थे। 30 से 39.1 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा था। इधर, सितंबर में देखें तो पिछले 10 दिनों में 31 से 34 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गया है, जोकि अगस्त के पहले सप्ताह से ज्यादा है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ योगेश का कहना है कि 15 दिनों बाद मौसम में परिवर्तन होने की उम्मीद है। अभी मानसून का अंत और सर्दी का आगमन न होने से गर्मी हो रही है। मानसून की हवाएं पीछे हट जाती हैं, जिससे बादल कम हो जाते हैं और धूप सीधे जमीन पर पड़ती है। बुधवार के मौसम की स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो और न्यूनतम तापमान करीब चार अंक ज्यादा है।



पांच साल में पहली बार रही गर्मी वाली दिवाली

इस बार दिवाली पर भी गर्मी थी, लोगों के घरों में दिन और रात में भी एसी चलते रहे। दिवाली पर 20 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि पांच वर्षों की दिवाली में सबसे ज्यादा रहा है। 2021 में दिवाली के दिन 25.1 डिग्री सेल्सियस तापमान था, जोकि इस बार करीब नौ अंक अधिक है। 2024 में दिवाली पर 32.2, वर्ष 2023 में 26.5, वर्ष 2022 में 25.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
विज्ञापन




जुकाम और बुखार भी इसी की वजह

नागरिक अस्पताल फिजिशियन डॉ. कुलबीर का कहना है कि मौसम परिवर्तन का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। अभी दिन में गर्मी है और रात में हल्की ठंड होती है। ऐसे में दिन में लोग एसी भी चलाते हैं। लेकिन दिन ढलने के बाद पूरे कपड़े न पहने होने से सर्दी लगने के कारण तबियत बिगड़ती है। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत है।



आगामी सप्ताह का संभावित तापमान

दिन
अधिकतम
न्यूनतम

23 अक्तूबर
33.1
18.0

24 अक्तूबर
33
17.0

25 अक्तूबर
33
17.0

26 अक्तूबर
32
16.0

27 अक्तूबर
32
16.0

28 अक्तूबर
32
16.0

29 अक्तूबर
32
16.1

-

अक्तूबर माह का तापमान

दिन
अधिकतम
न्यूनतम

22 अक्तूबर
32.2
19.2

21 अक्तूबर
31.8
19.9

20 अक्तूबर
34.0
18.5

19 अक्तूबर
34.0
18.5

18 अक्तूबर
33.1
18.3

17 अक्तूबर
32.8
17.6

16 अक्तूबर
32.6
17.5

15 अक्तूबर
32.2
17.2



अगस्त के पहले सप्ताह में था 28.6 डिग्री

दिन
अधिकतम
न्यूनतम

01 अगस्त
28.6
25.5

02 अगस्त
28.5
25.5

03 अगस्त
31.8
25.2

04 अगस्त
32.6
27.5

05 अगस्त
31.0
27.1

06 अगस्त
30.6
26.2

07 अगस्त
32.2
26.5



अगस्त के अंतिम सप्ताह में 39.1 डिग्री

दिन
अधिकतम
न्यूनतम

24 अगस्त
30.1
24.2

25 अगस्त
33.2
25.2

26 अगस्त
31.1
25.1

27 अगस्त
31.6
25.8

28 अगस्त
32.2
25.5

29 अगस्त
33.1
26.8

30 अगस्त
39.1
27.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें