फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो दिन बाद भी पता नहीं लगा चेतक की हत्या किसने की

Sun, 29 Mar 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मृतक चेतक के घर सांत्वना देने पहुंचे परिचित। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। अमेरिका के जार्जिया में रह रहे समोरा गांव के युवक चेतक शर्मा (22) की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या के मामले में परिवार को हत्या के कारण और करने वाले का पता नहीं लग पाया है। परिवार चिंतित है। परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। परिवार शव को भारत मंगवाकर बेटे के अंतिम दर्शन करना चाहता है, इसके लिए सरकार से भी अपील कर रहा है।
पिता सुनील शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें चेतक के साथ रह रहे गांव के युवक विपिन ने फोन पर सूचना दी थी कि चेतक को गोली लगी है और उसकी मौत हो चुकी है। लेकिन गोली कैसे लगी, इस बारे में कोई खबर नहीं है। शुक्रवार को विपिन से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को विपिन से बात हुई, जिसमें उसने स्पष्ट किया कि अमेरिकी पुलिस ने चेतक के शव को कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। चेतक जॉर्जिया के एक स्टोर में काम करता था, जिसका मालिक गुजरात का निवासी अमित है।
विज्ञापन

स्टोर मालिक अमित ने परिवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंच गए थे, अभी पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद चेतक के शव को भारत भेजने का प्रयास किया जाएगा। परिवार की मांग है कि भारत सरकार को बेटे के शव को भारत लाने के लिए अमेरिकी सरकार से पत्राचार करना चाहिए। ताकि वो बेटे के अंतिम दर्शन कर सकें।
परिवार के अनुसार, चेतक डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंचा था। यात्रा में 6-7 महीने लगे और एजेंट को भुगतान के चलते परिवार पर करीब 60 लाख रुपये का खर्च आया। इसके लिए कई जगह से ऋण लिया गया था। सात महीने की मशक्कत के बाद चेतक अमेरिका पहुंचा था। पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

-
मौत की सूचना के बाद दादी की हालत बिगड़ी
चेतक की दादी दिल की मरीज हैं। उनके दिल की सर्जरी हो चुकी है और दो स्टंट पड़े हुए हैं। चेतक की हत्या की सूचना मिलने के बाद से ही उनकी हालत काफी खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें